अरविंद मिश्रा, बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. शादी समारोह से वापस लौट रहे बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों अचानक अनियंत्रित हुई और बिजली के खंबे को तोड़ते हुए सड़क किनारे बने मकान की बाहरी दीवार से जा टकराई. इस हादसे में स्कॉर्पियों चालक समेत 7 लोग घायल हो गए. ग्रामीणों ने तत्काल प्राइवेट गाड़ी से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई. राहत की बात रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.


जानकारी के मुताबिक, बाराती मंदिर हसौद से जांजगीर चांपा गये थे, जहां से वापसी के दौरान ये हादसा हो गया. घायल लोगों ने बताया कि गाड़ी चलाते समय चालक को झपकी आ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हो गया.
लवन थाना प्रभारी केशर पराग ने बताया कि घटना आज सुबह की है, जब बारातियों से भरी स्कार्पियो दीवार से टकरा गई और उसमें बैठे लोग मामूली रूप से घायल हो गये. यह तो अच्छा हुआ कि चालक ने वाहन को कंट्रोल कर लिया वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था. सभी घायलों को सभी को प्राथमिक उपचार उपरांत छुट्टी दे दी गई. मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP

