चंडीगढ़। कांजला गांव के पास एक चलते ट्रक में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि ट्रक और उस पर भरा समान सब जलकर खाक हो गया। इस ट्रक में करीब 89.90 क्विंटल प्लास्टिक था। ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से बड़ा हादसा टाल दिया, क्योंकि घटना स्थल के पास ही पेट्रोल पंप और स्कूल थे। आग इतनी भयानक थी कि ट्रक जलकर राख हो गई।
इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में ट्रक चालक बलवंत सिंह बाल-बाल बच गया।

बलवंत सिंह ने बताया कि वह एक फैक्ट्री से माल लोड करके रोपड़ से श्री चमकौर साहिब की ओर आ रहा था। जब वह मोरिंडा शहर के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो अचानक ट्रक को आग लग गई। जहां ट्रक को आग लगी वहां पास ही में एक स्कूल और पैट्रोल पंप भी था जिसे बचाने के लिए ट्रक को रांग साईड ले जाया गया और बाद में चालक के दरवाजा खोलकर अपनी जान बचाई।
- सहरसा में अवैध पटाखा कारोबार पर कार्रवाई, पांच दुकानदारों पर FIR
- Jharkhand Top News: झारखंड में तूफान-अर्णब का असर, स्कूलों में छुट्टी से लेकर ACB की कार्रवाई, जेल में नक्सली कमांडरों की शादी तक, एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- क्यों बैलेट से मजा आया न! PM मोदी ने MLC चुनावों को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज, पूछा- कितनी सीटें जीतीं?
- कृषि योजनाओं की समीक्षा: आयुक्त परदेशी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- हर जिले में विकसित करें 2-3 विशिष्ट कृषि मॉडल, किसानों को बाजार से जोड़ने पर दें जोर
- नरेंद्र मोदी स्टेडियम को मिली बम की धमकी में पाकिस्तान-बांग्लादेश कनेक्शन

