जालंधर के वरियाणा कूड़ा डंप में भीषण आग लगने की खबर मिली है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल है लेकिन आग का तांडव देखते हुए अग्निशमन की 30 से अधिक गाड़ियां वहां खड़ी करनी पड़ी थी।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन आज इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। आग तेजी से फैल रही है। पुलिस द्वारा भी घटना की जांच की जा रही है। एक-एक करके 30 से 35 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। भीषण आग को देखते हुए प्रशासन ने नकोदर, आदमपुर व अन्य आसपास के कस्बों से भी दमकल गाड़ियां बुलाई हैं। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।

फैक्ट्री में लगी थी आग
बताया का रहा है कि आग कचरे के पास लगी एक फैक्ट्री में पहले लगी थी इसके बाद यह आग फैलते हुए कूड़ा जहां डंप है वहां तक पहुंच गई। कचरा ज्यादा होने के कारण यह आग भयानक रूप लेकर पूरी तरह से फैल गई। अब तक राहत कार्य चल रहा है।
- कर्नाटक में SIR पर आर-पार, धरने पर बैठे डीके शिवकुमार, बोले- BJP विधायक ने खुद मानी गलती
- ऑस्ट्रेलिया में छत्तीसगढ़ की बेटी का डंका, पल्लवी नायक की ‘Social Sage’ को मिला प्रतिष्ठित Champion Award
- यूपी पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 87 इंटरसेप्टर वाहन: CM योगी बोले- ‘पहचान छिपाने के दिन गए’
- कोलकाता एयरपोर्ट वाली मस्जिद में नमाज पर रोक को हाई कोर्ट ने रखा बरकरार, एयरपोर्ट के वकील ने कहा- सिर्फ नमाज ही नहीं मीटिंग भी होती थी
- गांधी जयंती की पूर्व संध्या धामी का संदेश, सत्य-अहिंसा और भाईचारे को जीवन में उतारने का किया आह्वान
