पंजाब में हो रहे ग्रेनेड हमलों के बाद अमृतसर से लगे गांव में सीमा सुरक्षा बल द्वारा हथियारों की यह खेप जप्त की गई है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह खेप यहां तक कैसे पहुंची। सीमा सुरक्षा बल व पंजाब पुलिस की ओर से इस खेत के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह बरामदगी अमृतसर के गांव बल्डवाल में एक खेत से हुई। जहां सर्ची के दौरान जवानों को कई हथियार मिले हैं। खेत से बरामद दो बड़े पैकेटों से दो पिस्तौल, चार मैगजीन, 50 जिंदा कारतूस, दो ग्रेनेड, आइईडी एक रिमोट डिवाइस, दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और साढ़े सात किलो हेरोइन बरामद हुई है।

गुरदासपुर में भी मिली हेरोइन
आपको बता दें कि गुरदासुपर सेक्टर की बीओपी आबाद पर गांव गोला ढोला के एक खेत से भी एक हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया है। इस पैकेट में 500 ग्राम हेरोइन मिला है। इसके अलावा गांव शाहपुर में एक घर से एसटीएफ ने 800 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। लगातार इस तरह से नशीले पदार्थों का मिलना सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।
- चैती पर्व की शुरुआत: सुनहरे ‘सुना वेश’ में जगमगाईं माँ तारिणी, मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
- नया वर्ल्ड रिकॉर्ड… इस गेंदबाज ने अकेले ही चटका दिए 9 विकेट, 13 रनों पर सिमट गई पूरी टीम
- कम वोल्टेज से राहत: ओडिशा में ₹600 करोड़ की पावर अपग्रेड परियोजना शुरू, नए ग्रिड सबस्टेशन और ट्रांसमिशन लाइनें शुरू
- ऐसी क्या मजबूरी थी? ट्रेन के आगे युवक ने कूदकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस
- PM मोदी के हत्या की साजिश! तीन युवकों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
