हर्षराज गुप्ता, खरगोन। महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा (Monalisa) के मुस्लिम शख्स से शादी करने पर बवाल मच गया है। एक तरफ परिवार में इस विवाह से नाराजगी है। वहीं मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
यह भी पढ़ें: ‘महामंडलेश्वर तो कभी करणी सेना’… लूट के लिए इन नंबर प्लेट लिखी गाड़ियों से जाते थे बदमाश, फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर वारदात को दिया था अंजाम, 8 गिरफ्तार
दरअसल, डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान खरगोन पहुंचीं। जहां उन्होंने इस शादी को गैर कानूनी बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है। नाजिया इलाही खान ने मोनालिसा की शादी गैर कानूनी बताया है।
यह भी पढ़ें: भोजशाला मामले में सुनवाई आज: हाईकोर्ट में विस्तार से होगी बातचीत, ASI सर्वे रिपोर्ट पर दावे-आपत्तियों पर होगी बहस
उन्होंने कहा कि इस लव जिहाद को लेकर राष्ट्रपति सहित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ से मुलाकात करेंगे। साथ ही कानूनी लड़ाई लड़ेंगे जिससे कोई हिंदू बेटी फिर ब्रीफकेस में न मिले। उन्होंने केरल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केरल सरकार के सहयोग से मोनालिसा को सीरिया भेजने की तैयारी की जा रही है।
पीतांबरा पीठ पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, मां बगलामुखी देवी के किए दर्शन, वनखंडेश्वर महादेव का किया अभिषेक
बता दें कि वायरल गर्ल मोनालिसा ने हाल ही में मुस्लिम युवक फरमान से शादी की है। वहीं उसके परिजन सहित आम लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं।

