चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल एक बड़ा ऐलान कर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने खुद जानकारी देते हुए कहा कि वह इस बार वह गिद्दड़बाहा से विधानसभा के चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि गिद्दड़बाहा सीट भी बादल परिवार की पुश्तैनी सीट रही है। इसी सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल विधायक रह चुके हैं। वहीं लंबी भी बादल परिवार की पुश्तैनी सीट रही है। इसी के साथ ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सुखबीर बादल गिद्दड़बाहा के साथ-साथ लंबी से भी चुनाव लड़ेंगे। अगर वह नहीं लड़ पाए तो हरसिमरत कौर बादल लंबी से चुनाव लड़ सकती है। अब यह तो समय की बताएगा कि वह कहां से चुनाव लड़ते हैं।

आपको जानकारी हो कि सुखबीर बादल इससे पहले 2009 में जलालाबाद से चुनाव लड़ चुके हैं और जीत हासिल की है। इसके बाद 2012 और 2017 में इसी सीट से चुनाव जीता।
- Haryana Morning News : हरियाणा में 9,700 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, रक्तदान में लगातार तीसरी बार हरियाणा देश में आगे, नेशनल लोक अदालत में 25 हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा समेत पढ़े सुबह की बड़ी खबरें
- नंदीग्राम उपचुनाव पर ऋतब्रत बनर्जी का खुला ऑफर, कहा- नंदीग्राम से उतरें ममता बनर्जी, देंगे समर्थन
- MP में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम: धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अलर्ट, इन 18 जिलों में भी पानी गिरने के आसार
- गुंडा एक्ट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, यूपी सरकार को लगाई फटकार!
- बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, आज बारिश का अलर्ट नही, 14 जिलों में 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित



