चंडीगढ़। सांसद अमृतपाल की पैरोल को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सांसद अमृतपाल को पैरोल नहीं मिलेगी, उन्हें पैरोल देने से मना कर दिया है। सरकार ने इसके पीछे वजह बताते हुए कहा कि अगर अमृतपाल को पैरोल दी जाती है तो लॉ एंड ऑर्डर पर असर पड़ सकता है। इसलिए पैरोल देने से इनकार किया गया है।
जानकारी के अनुसार अमृतपाल ने 21 नवंबर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें 1 से 19 दिसंबर तक चलने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी गई थी।
हाईकोर्ट ने पंजाब के गृह सचिव और अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को एक सप्ताह के भीतर फैसला लेने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। इसके अनुसार अब अमृतपाल इस सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
- पटना में पिंक बस की महिला कर्मी बुनियादी सुविधाओं को तरसीं, पत्र लिख बयां किया दर्द
- दिल्ली की रियल एस्टेट कंपनी पर ED की छापेमारी, 19 हजार घर खरीदारों से ₹2000 करोड़ हड़पने का आरोप
- नीतीश जी! जाते-जाते अपनों को ही सौंपें सत्ता, RJD सांसद ने मुख्यमंत्री के सामने रखी शर्त
- चेहरे पर गहरे घाव, दोनों पैर भी काम नहीं कर रहे… गंभीर रूप से जख्मी हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, हवाई हमले में हुए थे घायल
- राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद करनाल में दीपेंद्र हुड्डा का कल होगा अभिनंदन समारोह

