लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा को बड़ी सौगात देते हुए 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को नई मजबूती मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलने के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी।
2017 के बाद यूपी में तेज विकास हुआ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में आज आपको परिवर्तन देखने को मिल रहा होगा। 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश में टूटी हुई सड़कें, नदारद बिजली, अराजकतापूर्ण वातावरण, प्रदेश में हर तरफ अव्यवस्था थी और नागरिकों के सामने पहचान का एक संकट खड़ा हुआ था, 2017 के बाद का उत्तर प्रदेश वर्ल्ड क्लास रोड कनेक्टिविटी के लिए, एयर कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है।
READ MORE: ‘मैं डर की वजह से सच नहीं बोल सकता…’, राम मंदिर चढ़ावे को लेकर बृजभूषण का बड़ा बयान, कहा- मैं विवाद में फंस जाऊंगा, क्योंकि वे लोग…
अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने पर जोर
मुख्यमंत्री योगी ने UPSRTC की 45 इलेक्ट्रिक बसों के फ्लैग ऑफ और नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के शुभारंभ के अवसर पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण जल्द किया जाएगा, जिससे दोनों शहरों के बीच यातायात और अधिक सुगम होगा। इस मौके पर प्रदेश में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
READ MORE: ‘नकली एनकाउंटर उत्तर प्रदेश की नियति…’, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, कहा- न कहीं विकास नजर आता है और नहीं जनकल्याण की कोई योजना
परिवहन मंत्री ने क्या कहा
वहीं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का परिवहन विभाग लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सुविधाओं में सुधार और यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश में सुरक्षित, सुगम और आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित की जाए।

