जालंधर। जालंधर के युवक के सीमा पार मिले जाने की खबर को लेकर को बड़ा खुलासा हुआ है। इस केस में अब एसएसपी का बयान सामने आया है। जालंधर के शाहकोट क्षेत्र के गांव भोयपुर का रहने वाला शरणदीप सिंह पाकिस्तान में पकड़ा गया है। वह करीब एक महीने से गायब था। इस बारे में उसके परिजनों ने भी बड़ा खुलासा किया है।
जानकारी के अनुसार वह अनजाने में भारत-पाक सीमा पार कर गया, जहां कसूर सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया। इस बारे में एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने मीडिया को बताया कि शरणदीप के गुमशुदा होने को लेकर स्थानीय थाने में पहले ही रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। अब यह सामने आया है कि युवक पाकिस्तान पहुंच गया था और वहां उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है।
दोस्त गया था सीमा तक
इस बारे में बड़ी बात यह सामने आई है कि युवक संभवतः सोच समझ कर सीमा को पार किया है। शरणदीप के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि उनका बेटा कुछ समय से गलत संगत के प्रभाव में था। 2 नवंबर को वह अपने दोस्त मंदीप के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि मंदीप कुछ समय बाद अकेला लौट आया और शुरू में उसने बताया कि वह शरणदीप को शाहकोट में छोड़ आया था।जब बार बार उससे पूछा गया तो उसने स्वीकार किया कि वह उसे तरनतारन के पास सीमा क्षेत्र तक छोड़कर आया था, लेकिन इसके बाद वह कुछ भी जानकारी नहीं दे रहा है।

परिजनों ने की अपील
इस पूरे मामले मैं उसकी मां का रो रो के बुरा हाल है उसकी मां ने लोगों से यह अपील की है कि पुलिस उनके साथ दे। पाकिस्तान में इस विषय से जुड़ी जानकारी जल्दी मंगाए और उनके बेटे को घर वापसी के लिए मदद करे। इसे लेकर उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों से अपील की है।
- ‘कार्रवाई होगी तो देखा जाएगा’, मांझी के बयान पर अनंत सिंह का पलटवार, PK बोले- मेरा लेना-देना नहीं
- UP में बनेंगे 3 नए एक्सप्रेस-वे, 651 गांवों से गुजरेगा रास्ता; 8,193 हेक्टेयर जमीन खरीदेगी सरकार
- पॉवर गॉसिप: दिल्ली से भी बताया जा रहा है… कलेक्टर के तबादले पर आतिशबाजी… कार्यक्रम में खाली कुर्सियां… राज कर आए अब बड़े शहर में कमाल नहीं कर पाए… अस्पताल में PET स्कैन फाइल का इलाज जारी है…
- रेवाड़ी में बुलेट का पटाखा बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने लगाया जुर्माना
- गंदगी, कीड़े, मक्खियां-मच्छर… दिल्ली में ऑनलाइन फूड कंपनियों के स्टोर पर खाद्य विभाग का छापा; सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर कार्रवाई
