फतेहगढ़ साहिब. पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से एक बार फिर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर बम धमाके होने से सनसनी फैल गई है. गुरुवार की रात करीब 8:55 मिनट में यह धमाके की आवाज आई, लेकिन अब तक यह पता नहीं चला है कि यह धमाका कहां और किस तरह से हुआ है. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को घर के अंदर तक सुनाई दी, वहीं कई घरों के शीशे भी तड़क गए हैं. सवाल यह है कि आखिर यह धमाका कैसे हुआ है पुलिस इसकी जानकारी लेने में जुटी हुई है.
अब एक बार फिर धमाके की आवाज सुनकर लोग डर गए हैं. वहीं, धमाके की आवाज के बाद पुलिस भी कई इलाकों में घूमती नजर आई. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से पूछने पर जवाब मिला कि घबराने की कोई बात नहीं है. धमाका कहां हुआ है, इसकी जांच हो रही है. अगर किसी के पास कोई भी कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं.

वहीं, धमाके की तेज आवाज को लेकर फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी कुलबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से पूरी इलाके की जांच की गई है लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं लग पाया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में अफवाहों से बचें और किसी भी संदेह की स्थिति में जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें.
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’

