लुधियाना : लुधियाना के सिविल अस्पताल में आज भयानक आग लगाने की खबर सामने आई है। सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के पीछे खाली जगह में अचानक आग लग गई। मौके पर अस्पताल में भगदड़ मच गई। स्टाफ ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की मगर आग को फैलता देख फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। किसी तरह आग को बुझाया गया है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हॉस्पिटल स्टाफ और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी की वजह से इस घटना में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। अब तक आग लगने की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं आस-पास मौजूद लोगों ने शक जताया है कि खाली जगह होने की वजह से नशेड़ी अक्सर यहां बैठकर बीड़ी पीते हैं, इसलिए हो सकता है कि आग बीड़ी से लगी हो।

इस मामले में अस्पताल के एसएमओ डॉ. अखिल सरीन का कहना है कि ब्लड बैंक के पीछे की दीवार से लोग कचरा फेंकते हैं और इस कचरे के ढेर में आग लग गई, जिसके बाद झाड़ियों में भी आग लग गई।
- फरहीन की एक ‘ना’ और मच गया कोहराम! पति तौकीर ने पहले पत्नी पर चलाया ब्लेड, फिर खुद के साथ जो किया…
- दीपावली पर रोशन की मासूमों की दुनिया! नर्मदापुरम में जरूरतमंद बच्चों संग मनाया त्योहार, बांटे पटाखे और मिठाइयां
- पहली को तलाक, दूसरी को धोखा, तीसरी से शादी… जिम ट्रेनर की इस खौफनाक चाल से तबाह हुईं 3 जिंदगियां
- MP TOP NEWS TODAY: 7 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- स्वच्छता के क्षेत्र में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, सीएम बोले – यह उपलब्धि स्वच्छ, सुंदर और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
