चंडीगढ़। लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल एक गैंगस्टर की हत्या कर दी गई है। उस पर विश्वासघात का आरोप लगाया है। यह घटना सेक्टर-26 में सोमवार शाम को हुई है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी इंदरप्रीत सिंह पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है।
इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं, दोनों में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है। लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “हमारे ग्रुप का यह गद्दार (गोल्डी और रोहित) सभी क्लबों से फोन करके पैसे वसूलता था। इसलिए हमने उसे मार दिया। इस sms के बाद से सोशल मीडिया में खलबली मच गई है। इससे अलग गोल्डी बराड़ की भी कोई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लॉरेंस को गद्दार बता रहा है।

हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पंजाब में बन रहा दहशत का माहौल आपको बता दें कि पंजाब में बढ़ते अपराध के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन हुआ है। लोगों को अब यह डर लगने लगा है कि वह कही सुरक्षित नहीं हैं।
- शंकराचार्य विवादः अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को लेकर एक संत और आया सामने, बोले- उनकी जमीन हड़पना चाहता है
- रफ्तार ने रोकी सांसेंः 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत, एक ने तोड़ा दम, 2 गंभीर घायल, मंजर देख दहल उठे लोग
- CM डॉ. मोहन ने किसानों को दी बड़ी सौगात, गेहूं खरीदी पर 40 रुपए प्रति क्विंटल देगी बोनस, उड़द पर 600 रुपए देने की घोषणा, पंजीयन तिथि भी बढ़ाई
- ‘मिडिल ईस्ट में हालात बहुत असामान्य..’, अमेरिका-ईरान की जंग पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले – Abnormality अब न्यू नॉर्मल ..
- बड़ी खबर: PMGSY के मुख्य अभियंता के.के. कटारे का जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने का आदेश

