चंडीगढ़। लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल एक गैंगस्टर की हत्या कर दी गई है। उस पर विश्वासघात का आरोप लगाया है। यह घटना सेक्टर-26 में सोमवार शाम को हुई है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी इंदरप्रीत सिंह पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है।
इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं, दोनों में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है। लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “हमारे ग्रुप का यह गद्दार (गोल्डी और रोहित) सभी क्लबों से फोन करके पैसे वसूलता था। इसलिए हमने उसे मार दिया। इस sms के बाद से सोशल मीडिया में खलबली मच गई है। इससे अलग गोल्डी बराड़ की भी कोई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लॉरेंस को गद्दार बता रहा है।

हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पंजाब में बन रहा दहशत का माहौल आपको बता दें कि पंजाब में बढ़ते अपराध के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन हुआ है। लोगों को अब यह डर लगने लगा है कि वह कही सुरक्षित नहीं हैं।
- पत्रकारों को 15 लाख रुपये तक की छूट, जयपुर में आवास योजना शुरू; जानें फ्लैट की कीमत
- छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में कार्यरत पूर्व सलवा जुडूम कर्मियों ने सेवा शर्तों को लेकर लगाई याचिका, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब
- अब पहाड़ों पर सजेगी फिल्मी महफिल! CM धामी से मिलने पहुंचे अक्षय कुमार, फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखंड बना रहा नई पहचान
- ग्वालियर शीतला मंदिर हादसे पर सीएम मोहन का कड़ा रुख: सीएसपी पर गिरी गाज-तीन थाना प्रभारियों समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच के आदेश
- त्योहारी सीजन में खाने की आफत! पलामू समेत 6 जिलों में राशन सप्लाई ठप, डोर स्टेप डिलीवरी में बड़ी लापरवाही

