जालंधर। जालंधर में नाबालिग बच्ची से रेप की कोशिश के बाद उसकी हत्या की दर्दनाक वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया है। हर किसी में इस घटना का सच समाने आने के बाद रोष है। इन सबके बीच में खबर आई है कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने बच्ची की हत्या कर शव को बाथरूम में छिपाया था। इतना ही नहीं उसने यह भी कबूला है की बाद में उसे कहीं और ले जाने की कोशिश कर रहा था।
मोहल्ले के लोगों की सतर्कता के चलते पूरा मामला उजागर हुआ और आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया। इस घटना के बाद बच्ची के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

परिवार के मामा चरनप्रीत सिंह और लड़की के भाई ने मंत्री से मांग की कि उन्हें इंसाफ चाहिए और आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।मंत्री भगत ने कहा कि यह घटना सिर्फ जालंधर नहीं, बल्कि पूरे पंजाब और हर उस व्यक्ति को झकझोरने वाली है जिसने इसके बारे में सुना। उन्होंने कहा कि परिवार की मांग बिल्कुल जायज़ है और सरकार इस केस में आरोपी को फांसी दिलवाने की सिफारिश करेगी। साथ ही कहा मौत क बदला मौत होना चाहिए।
- भैंस चराने जंगल गए वृद्ध पर बाघ का हमला, साथी की सूझबूझ से बची जान, PTR की घोर लापरवाही पर भड़के ग्रामीण
- ‘भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना’, किरेन रिजिजू का बड़ा दावा, विपक्ष पर साधा निशाना
- ‘एक साल में बचत खत्म हो जाएगी’: आर्थिक संकट से जूझ रही अनुभवी अभिनेत्री अनीता कंवल…
- गरबा पंडाल बने अखाड़ेः भोपाल में अश्लील गानों पर विवाद के बाद एनआरआई कॉलेज में हंगामा, इंदौर में ताल गरबा महोत्सव के दौरान जमकर चले लात-घूंसे
- 8 साल की मासूम से सरेराह गंदी हरकत! बच्ची ने हिम्मत दिखाकर राहगीरों से मांगी मदद, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

