राजधानी दिल्ली के मोती नगर इलाके में रविवार को चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। डीडीए पार्क में हुए इस हमले में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक का उपचार जारी है।

पुलिस ने मामले में आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मोती नगर इलाके में रविवार शाम चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों वारदातें डीएलएफ मोती नगर के पास स्थित डीडीए पार्क में हुईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 6:37 बजे मोती नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। जांच में सामने आया कि नाबालिग के दाहिने कंधे के नीचे चाकू से वार किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसी दौरान हुई दूसरी चाकूबाजी की घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

इसके कुछ देर बाद, शाम करीब 7:50 बजे पुलिस को एक और चाकूबाजी की सूचना मिली। इसमें 25 साल के मोहम्मद दानिश नाम के युवक को पीठ में चाकू मारा गया था। घायल अवस्था में उसे पहले आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m