धार्मिक परंपराओं में पीपल के पेड़ को बहुत्वपवित्र और चमत्कारी माना गया है. शास्त्रों में पीपल के पेड़ में त्रिदेवों ब्रह्मा, विष्णु और महेश के साथ-साथ शनिदेव का वास भी जाता है. यदि आपके जीवन में समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं या फिर कर्जे और दुश्मनों ने रातों की नींद उड़ा रखी है. तो पीपल के पेड़ से जुड़ा यह उपाय जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है.
पीपल के पेड़ का उपाय
1. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में ताजा मट्ठा या छाछ चढ़ाना चाहिए. इस उपाय को लगातार 7 शनिवार तक पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ करना चाहिए.
2.यह एक बहुत ही सरल उपाय है लेकिन रोजाना और विधि-विधान से करने पर इसके रिजल्ट बहुत ही दूरगामी और सकारात्मक होते हैं.
3. 7 शनिवार छाछ चढ़ाने से विरोधियों और दुश्मनों का असर खत्म होने लगता है.
4. यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या भारी कर्ज के बोझ से दब चुके हैं तो यह उपाय कर्जे कम करने और धन वृद्धि के मार्ग खोलता है.
5. घर या जीवन में छाई किसी भी प्रकार की नेगेटिविटी और परेशानी इस उपाय के प्रभाव से दूर भाग जाती हैं.
6. यदि आपकी कुंडली में शनिदेव किसी प्रतिकूल भाव में बैठे हैं या फिर आप शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित हैं तो यह उपाय शनि की प्रतिकूलता को खत्म कर राहत प्रदान करता है.
7. जीवन के रुके हुए काम बनने लगते हैं और तरक्की व प्रगति के नए रास्ते खुलने शुरू हो जाते हैं.
इन बातों का रखे ध्यान
- शनिवार की सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ कपड़े पहनकर ही पीपल के पेड़ के पास जाएं.
- किसी भी धार्मिक उपाय की सफलता आपकी निष्ठा पर निर्भर करती है इसलिए बिना किसी शंका के पूरे भरोसे के साथ जल और छाछ चढ़ाए.
- बीच में बिना किसी गैप के लगातार सात शनिवार तक इस क्रिया को पूरा करें.
- पीपल के वृक्ष पर मट्ठा चढ़ाने का यह प्राचीन और सरल उपाय आपके जीवन में सुख शांति और समृद्धि लाने की अचूक क्षमता रखता है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

