रवि साहू, नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए बताया कि यह छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के पांगुड़ गांव का है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “मां आखिर मां होती है. उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा कि अबूझमाड़ के पांगुड़ में बन रही नई सड़क के बीच में मादा भालू अपने बच्चे को टाइगर से बचाने भिड़ गई. “

बता दें, यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मादा भालू अपने बच्चे को बचाने के लिए एक बाघ से भिड़ जाती है. मादा भालू इतनी आक्रामक है कि बाघ को वहां से दुम दबाकर भागना पड़ता है. यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे लेकर लोग अलग-अलग स्थानों का दावा कर रहे थे. लेकिन मंत्री कश्यप ने वीडियो जारी करते हुए इस वीडियो को अबूझमाड़ की जंगलों का बताया है.
मंत्री केदार कश्यप ने आगे लिखा- “मां की ममत्व के आगे टाइगर को वहां से भागना पड़ा। इस दृश्य अबूझमाड़ के स्थानीय ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद किया है.”
मंत्री द्वारा वीडियो की जानकारी देने से पहले कुछ लोगों ने इसे छत्तीसगढ़ के नारायणपुर का बताया था. हालांकि अब प्रदेश के वन मंत्री द्वारा जानकारी जारी होने के बाद स्पष्ट हो गया है कि यह वीडियो अबूझमाड़ के दुर्गम इलाकों की है.
देखें मादा भालू के अदम्य साहस का वीडियो:
यह वीडियो एक मां के साहस को दर्शाता है, कि जब बच्चे पर कोई आंच आती है तो मां किसी से भी लड़कर अपने बच्चे को बचाती है, फिर सामने बाघ या शेर ही क्यों न हो…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- CG News : नवरात्र मेले में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, चाकू और बेसबॉल बैट से हमला, FIR दर्ज
- Breaking News: कलेक्ट्रेट की कैंटीन में लगी आग, गैस लीकेज से मचा हड़कंप
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में फर्जीवाड़ा : जिंदा ग्रामीणों को मृत बताकर निकाले 2-2 लाख के बीमा क्लेम! छत्तीसगढ़ तक पहुंचा एमपी का मामला
- मुख्यमंत्री को चुनौती देकर कहना चाहता हूं कि… हरीश रावत ने भाजपा नेताओं को झूठा बताते हुए दिया बड़ा बयान, जानिए ऐसा क्या कहा ?
- कोटिया विवाद को लेकर एक्शन में बीजेडी, आंध्र प्रदेश के पंचायत चुनाव की कोशिशों के खिलाफ टीम आज करेगी दौरा…

