अमृतसर। श्री दरबार साहिब एक बार फिर से चर्चा में है। यहां के पवित्र सरोवर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद से खलबली मच गई है। इस वीडियो में एक मुस्लिम युवक सरोवर के पास बैठकर वजू करता नजर आ रहा है। घटना को लेकर सिख धर्म में नाराजगी है, वही इस मामले की अब जांच शुरू हो गई है।
बड़ी बात यह हैं कि युवक ने खुद मीडिया से बातचीत में कहा कि उसने किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं रखा। वह मुस्लिम टोपी पहने हुए थे और उनका कहना था कि पंजाबी और मुस्लिम समुदाय हमेशा भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ रहते आए हैं। युवक ने यह भी बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि सरोवर के पास वजू करना उपयुक्त नहीं है। अब इसके बाद देखना है इस विषय में क्या निर्णय होता है।

मुख्य सचिव कुलवंत सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि सभी धार्मिक स्थलों का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी तरह की धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
धार्मिक दृष्टि से, वजू इस्लाम धर्म में नमाज पढ़ने से पहले की जाने वाली शुद्धिकरण प्रक्रिया है, जबकि सिख धर्म में सरोवर स्नान (‘इश्नान’) का अत्यंत पवित्र और धार्मिक महत्व है। प्रशासन ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
