प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन के प्रसिद्ध होटल साईं दरबार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ग्राहक को अपने भोजन में परोसे गए लड्डू के अंदर नाखून का टुकड़ा मिला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे होटल की स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
READ MORE: बैतूल जिला जेल में सनसनी: प्रेमी के साथ पति हत्या के आरोप में बंद महिला कैदी ने नुकीली चीज निगलकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत नाजुक
वीडियो में महिला दिखाती हुई नजर आ रही है कि कैसे लड्डू को तोड़ते ही उसके अंदर से नाखून जैसी नुकीली चीज निकल रही है। महिला ने तुरंत होटल स्टाफ से शिकायत की, जिस पर कर्मचारी ने जवाब दिया कि यह संभवतः आटा गूंथते समय नाखून टूटने के कारण हुआ होगा। हालांकि, ग्राहक ने इस सफाई को स्वीकार नहीं किया और घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
READ MORE: कॉलेज लाइफ एंजॉय के नाम पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव: इंदौर DAVV गर्ल्स हॉस्टल में 5 छात्राओं की शिकायत से सनसनी, सहेलियों पर प्रेशर बनाने वाली छात्रा निष्कासित
बता दें कि होटल साईं दरबार उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में स्थित है और महाकाल मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां राजस्थानी स्टाइल का दाल-बाफला, लड्डू बाफले और अन्य व्यंजन मिलते हैं, जो अक्सर यात्रियों की पहली पसंद होते हैं। लेकिन इस घटना से होटल की शुद्धता और हाइजीन पर बड़ा सवाल उठ गया है, खासकर तब जब लाखों श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते हैं और ऐसे होटलों में भोजन करते हैं।

