भुवनेश्वर। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 दिसंबर से राज्य में ठंड के एक नए दौर की शुरुआत होने का अनुमान लगाया है। क्षेत्र में शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज प्रवाह के कारण शीत लहर और प्रबल हो सकती है। तापमान में गिरावट का कारण पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के समाप्त होने को भी बताया है, जिससे प्रदेश में रात के तापमान में और कमी आ सकती है। ओडिशा में क्रिसमस के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।
ओडिशा के कई हिस्सों में इस समय कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि निचले वायुमंडलीय स्तरों पर नमी युक्त हवाओं के बढ़ते प्रवाह के कारण आने वाले दिनों में कोहरे की तीव्रता और बढ़ सकती है, जिससे कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक इस मौसम में ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में तापमान कई बार रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच चुका है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर की शुरुआत में देखी गई तेज तापमान गिरावट पहले से किए गए पूर्वानुमान के अनुरूप थी और 25 दिसंबर के बाद इसी तरह का रुझान फिर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुछ इलाकों में इस दौरान तापमान में अधिकतम सात डिग्री सेल्सियस तक की तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है।
- ‘राहुल गांधी की राजनीतिक जमीन बंजर’, PM मोदी के ट्वीट पर संजय सरावगी ने कांग्रेस को घेरा
- शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना: छोटी बहन की मौत के सदमे में बड़ी बहन ने भी बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान; दो सगी बहनों समेत 6 की मौत
- प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने पर सील हुईं 5 संपत्तियां, ये है पूरा हिसाब
- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 लाख की नशीली टैबलेट के साथ 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा, बाइक-स्कूटी और मोबाइल जब्त
- यूपी में कक्षा 1 से 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से, 21 तक चलेंगी

