अमृतसर। पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। वहां एक कुख्यात पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस के द्वारा यह किया गया है। पुलिस ने अमृतसर एयरपोर्ट से कुख्यात गैंगस्टर रूबल सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। रूबल विदेश भागने की फिराक में था, पर उससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने इमीग्रेशन चैकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ दिल्ली ले गई।

जारी किया था लुक आउट नोटिस
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ने गैंगस्टर रूबल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। वह कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था और हाशिम गैंग का सदस्य भी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही इस मामले में प्रैस कॉन्फ्रैंस कर मामले का खुलासा करेगी।
- छतरपुर में महिला के साथ बर्बरता: मारपीट का वीडियो वायरल, बमीठा थाने में मामला दर्ज
- गुजरात में विजयादशमी की धूम: बहुचराजी में 300 करोड़ का नवलखा हार और रावण दहन का उत्साह
- बीजेपी सोशल मीडिया प्रभारी की हत्या से फैली सनसनीः आक्रोशित परिजनों ने थाने के सामने NH पर लगाया जाम
- PK ने IGIMS पहुंचकर जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से की मुलाकात, डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य अपडेट
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ‘ब्रेक’: टोल प्लाजा से जा टकराई ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी पिकअप, 2 की मौत, दिल दहला देने वाला VIDEO वायरल
