ओडिशा सरकार के सहयोग से राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सीपीटीआइ में शुक्रवार को ‘परिसंपत्तियों एवं कार्मिकों की सुरक्षा : इंडक्शन फर्नेस में सुरक्षित कार्य’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
प्रशिक्षण में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से लगभग 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यपालक निदेशक (खान विकास-सीएमएलओ, आरएसपी) बिपिन कुमार गिरि ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की. मंचासीन अतिथियों में उप निदेशक, कारखाना एवं बॉयलर, ओडिशा सरकार, विभू प्रसाद, सहायक निदेशक, कारखाना एवं बॉयलर, ओडिशा सरकार के सुवेंदु शेखर राउत एवं स्वराज त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) हीरालाल महापात्र शामिल थे.
अन्य विशिष्ट अतिथियों में महाप्रबंधक (सुरक्षा) अवकाश बेहेरा तथा सचिव (एनएससी-ओडिशा शाखा) एम मोहिनी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में सुंदरगढ़ जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से लगभग 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यपालक निदेशक गिरि ने इंडक्शन फर्नेस जैसे खतरों से भरे कार्यस्थल में सुरक्षित कार्य पद्धति को सुदृढ़ करने के लिए इस प्रकार के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के लिए कारखाना एवं बॉयलर निदेशालय, ओडिशा सरकार के प्रयासों की सराहना की.

मुख्य अतिथि विभू प्रसाद ने ओडिशा में औद्योगिक सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने के लिए सक्रिय उपाय अपनाने, कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने तथा व्यापक जागरुकता सृजित करने की आवश्यकता पर बल दिया. सुवेंदु शेखर राउत ने उपस्थितजनों का स्वागत किया तथा विभिन्न औद्योगिक सुरक्षा नियमों पर प्रकाश डाला. वहीं स्वराज त्रिपाठी ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया.
तकनीकी सत्रों का संचालन आरएसपी, ओरिटेक सॉल्यूशंस, महावीर फेरो एलॉयज तथा रुंगटा कमंडा स्टील प्लांट के उद्योग विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिसमें खतरों की पहचान, जोखिम नियंत्रण उपायों तथा इंडक्शन फर्नेस इकाइयों में सुरक्षित संचालन की सर्वोत्तम प्रथाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (एसइडी) प्रज्ञा नाथ द्वारा किया गया.
- CG News : 25 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने की कार्रवाई
- UP 2027 का रण सजाने लखनऊ आ रहे अमित शाह, योगी-केशव-ब्रजेश समेत जुटेगी सरकार और संगठन के लोग
- पटाखा Bullet का 26,500 रुपये का चालान! नंबर प्लेट पर लिखवाया था ‘ठिकाना राजपूताना’
- इंदौर में पुलिस ने लगाई बदमाशों की क्लास! परिजनों के सामने भरवाया डोजियर, थाना प्रभारी ने भविष्य में अपराध नहीं करने की दिलाई शपथ
- प्रदूषण पर कार्रवाई का सच: निगम ने 10 अवैध प्लांट गिराए, फिर भी धूमसपुर रोड पर चल रहे 20 से ज्यादा क्रेशर
