Business Desk- A-One Steels India IPO Allotment : A-One Steels India IPO पर दांव लगाने वाले निवेशकों की धड़कनें तेज हैं। 405 करोड़ रुपए का यह पब्लिक इश्यू 24 से 26 सितंबर 2026 के बीच खुला था और आज शेयर अलॉटमेंट फाइनल होने की पूरी उम्मीद है।

निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि उन्हें शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं। कंपनी के शेयरों की BSE और NSE पर 1 अक्टूबर 2026 को लिस्टिंग प्रस्तावित है।
GMP 28 रुपए, करीब 7% प्रीमियम का संकेत
ग्रे मार्केट में भी A-One Steels India के शेयर को लेकर हलचल बनी हुई है। अनौपचारिक बाजार के रुझानों के मुताबिक इसका GMP करीब 28 रुपए है। यह 405 रुपए के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले लगभग 7% प्रीमियम है। इस हिसाब से शेयर की संभावित लिस्टिंग करीब 433 रुपए पर हो सकती है।
हालांकि, GMP अनौपचारिक और गैर-विनियमित संकेतक है। इसलिए इसे वास्तविक लिस्टिंग कीमत या मुनाफे की गारंटी नहीं माना जा सकता।
12.23 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO
A-One Steels India IPO को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला। ऑफर में रखे गए 73.84 लाख शेयरों के मुकाबले पूरे इश्यू को कुल 12.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा सबसे ज्यादा 25.80 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशकों के हिस्से को 9.11 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के कोटे को 7.69 गुना बोलियां मिलीं। कंपनी ने IPO के लिए 385 से 405 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। इसका लॉट साइज 37 शेयरों का था।
250 करोड़ रुपए कर्ज चुकाने में लगाएगी कंपनी
IPO से जुटाई जाने वाली रकम में से करीब 250 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कंपनी अपने मौजूदा कर्ज को चुकाने में करेगी। बाकी रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों पर खर्च की जाएगी।
क्या कारोबार करती है A-One Steels India?
A-One Steels India स्पंज आयरन, एमएस बिलेट, TMT बार, HR कॉइल, CR कॉइल, MS पाइप, CR पाइप, GP पाइप, मेट कोक और फेरो अलॉय जैसे स्टील और औद्योगिक उत्पादों के निर्माण और सप्लाई से जुड़ी है। कंपनी के उत्पादों का इस्तेमाल इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर प्लांट, डैम, एयरपोर्ट, पुल, फ्लाईओवर, स्टेडियम, हाईवे और ऊंची इमारतों के निर्माण में किया जाता है।
अलॉटमेंट के लिए ये हैं रजिस्ट्रार और लीड मैनेजर
इस IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर P.L. Capital Markets Private Limited और Khambatta Securities Limited हैं। Bigshare Services Private Limited को IPO का आधिकारिक रजिस्ट्रार बनाया गया है।
ऐसे चेक करें A-One Steels IPO अलॉटमेंट स्टेटस
अलॉटमेंट स्टेटस जारी होने के बाद निवेशक इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए तीन विकल्प हैं।
- Bigshare Services के जरिए
Bigshare Services के आधिकारिक IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं। ड्रॉप-डाउन लिस्ट में ‘A-One Steels India’ चुनें। इसके बाद PAN नंबर, एप्लिकेशन नंबर या DP/Client ID दर्ज करें। सबमिट करने के बाद अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- NSE की वेबसाइट से
NSE के IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं। ‘Equity’ विकल्प चुनें और लिस्ट में ‘A-One Steels India’ का चयन करें। इसके बाद एप्लिकेशन नंबर और PAN दर्ज करके स्टेटस चेक किया जा सकता है।
- BSE की वेबसाइट से
BSE के अलॉटमेंट स्टेटस लिंक पर जाएं। इश्यू टाइप में ‘Equity’ चुनें और ड्रॉप-डाउन मेनू से ‘A-One Steels India’ सिलेक्ट करें। एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करने के बाद कैप्चा पूरा करें और ‘Search’ पर क्लिक करें। इसके बाद अलॉटमेंट की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।


