बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में टैक्सी स्टैंड पर खड़ी एक कार में आग लग गई। कार देखते ही देखते जल कर खाक हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अमरीक सिंह रोड स्थित टैक्सी स्टैंड पर खड़ी गाड़ी के इंजन से धुंआ निकला जिसके बाद कार में लपट उठने लगी। हालात को देखते हुए तुरत फायर ब्रिगेट को सूचना दी गई ।
55 साल के पवन कुमार कार के अंदर बैठे थे। तभी कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में कार से आग की लपटें निकलने लगीं। पवन कुमार बाहर निकलने की कोशिश में झुलस गया। स्थिति गंभीर और भी हो सकती थी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत चालक को कार से बाहर निकाला और पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
जैसे ही आग लगने की घटना के बारे में जानकारी मिली तो फायर ब्रिगेड टीम की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझा दी। घायल पवन कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
- किसके आदेश पर जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा? दिल्ली पुलिस ने HC में किया खुलासा
- Bilaspur News Update : भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार… अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद… पिता और छोटे भाई ने युवक की कर दी हत्या
- हरियाणा में मंत्री का PSO बताकर 3 महिलाओं से 7 लाख की ठगी! आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की नौकरी का दिया झांसा
- सिद्धारमैया का स्टिंग वीडियो वायरलः शेयरिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचे कर्नाटक के पूर्व सीएम, जानें जज ने क्या फैसला सुनाया?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी स्क्रैप जब्ती मामले में कबाड़ गोदाम गिरफ्तार… भिलाई निगम का 20 करोड़ में बनेगा नया 5 मंजिला कार्यालय भवन… पेयजल के लिए वार्डवासियों ने किया सड़क जाम… किसान की मौत के तीन महीने बाद जेई समेत तीन पर अपराध दर्ज…

