लुधियाना। लुधियाना के सुंदर नगर स्थित घाटी मोहल्ले में रविवार की सुबह भयानक आगजनी की घटना हुई है। यहां खड़े एक सी.एन.जी. ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते ट्रक में रखा गैस सिलेंडर किसी बम की तरह जोरदार धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर होने के कारण आग और भी भीषण हो गई जो मिनटों में ट्रक को आग का गोला बना दिया। आग की लपटे इतनी भयानक थी कि दूर तक दिखाई दे रही थी।
यह ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था। अचानक उसमें आग लग गई। ट्रक में गद्दे बनाने वाली फोम लदी हुई थी, जिसके आग कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। अच्छी बात यह रही कि ट्रक चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और आग भड़कते ही गाड़ी से बाहर कूद गया, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। हालांकि ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।

फायर स्टेशन सुंदर नगर के अधिकारियों के अनुसार कंट्रोल रूम में सुबह पर ट्रक में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। फोम की वजह से आग बहुत तेज थी, जिसे देखते हुए तुरंत एक के बाद एक दो फायर टेंकर मौके पर रवाना किए गए। दमकल विभाग के मुलाजिमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
- रोहद टोल पर खूनी रफ्तार: हांसी डिपो की बस ने युवक को कुचला, ड्यूटी के पहले ही दिन हुई दर्दनाक मौत
- अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, डीएम ने निकाला आदेश,नियम नहीं मानने वालों को जानी पड़ सकती है जेल
- पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बार एसोसिएशन चुनाव रद्द, बार काउंसिल के निर्देश पर नया शेड्यूल होगा जारी
- कमरे में घुसकर महिला ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर से छेड़छाड़: बदमाशों ने बेल्ट से मारपीट कर 12 हजार रुपए लूटे, बैरियर में वारदात से सनसनी
- Crude Oil Price : क्रूड ऑयल 1% बढ़ा, मार्केट की नजर US-ईरान बातचीत पर अटकी
