कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव में खुद को मिली हार का दर्द जाहिर करते हुए कहा है कि भाजपा गोलमाल और भ्रष्टाचार के जरिए चुनाव जीतती है। मुझे भी षडयंत्र पूर्वक चुनाव हराया गया था, और इसका जनक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है, जिसका असली नाम राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संघ है।
READ MORE: आरएसएस में बदलावः अब प्रांत की जगह संभाग की व्यवस्था, मध्यभारत प्रांत के संघचालक अशोक पांडेय बोले- अब एक प्रचारक और 1 प्रदेश कार्यवाह रहेगा
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का कहना है भाजपा दावा कर रही है कि इस बार पश्चिम बंगाल में ममता दीदी को हार का सामना करना पड़ेगा,लेकिन हकीकत यह है कि देश मे चुनाव हो ही कहाँ रहे है। सब जगह झूठ और षड्यंत्र से काम हो रहा है,अब चुनाव नहीं हो रहे हैं। इस देश में प्रजातंत्र समाप्त कर दिया गया है तानाशाही हावी हो चुकी है। जो चुनाव हुए हैं हमारा भी राजनीतिक अनुभव 35 40 साल का है, जब जनता सड़कों पर निकल आती है तो सब समझ में आ जाता है कि क्या हो रहा है। इसलिए यह पूरी तरह से सरकार खोखली है और लगातार मशीनों का खेल मोदी जी षड्यंत्र के साथ कर रहे हैं,और यदि उनकी साजिश नहीं होती तो सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला किया था कि चुनाव आयोग की समिति में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया भी रहेंगे, लेकिन उन्होंने संशोधन कर उनको हटा दिया।
READ MORE: कनाडा में MP के युवक की हत्या का मामला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिजनों से की मुलाकात, सरकार उठाएगी सारा खर्च
भाजपा ने अपना बहुमत कर लिया है। यदि भारतीय जनता पार्टी षड्यंत्र नहीं करती तो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को हटाने का कोई ओचित्य ही नहीं था,इसलिए चुनाव गोलमाल भ्रष्टाचार करके जीते जा रहे हैं,पाँचो राज्यो में भी यही सब हो सकता है,मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही हुआ था,हम जब रात में निकलते थे तो देखते थे कि भीड़ की भीड़ मौजूद रहती थी,महिला नौजवान सड़कों पर निकल रहा था ऐसे में आखिर वोट कहां गया,जो षड्यंत्र साजिश कर सकते थे भाजपा वह सब कर रही हैं,इसका जनक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है, उसका षड्यंत्र करने का काम है,इसलिए आरएसएस का असली नाम राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संघ है।

