अमित पवार, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गोवंश तस्करी का क्रूर मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के कत्लखानों की ओर ले जाए जा रहे 14 गोवंशों को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने समय रहते बचा लिया। पूरी घटना फिल्मी स्टाइल में 70 किलोमीटर तक चली हाई-स्पीड चेज जैसी रही।
READ MORE: गौ मांस तस्करी का पर्दाफाश: जंगल में गौवंश की हत्या, बिरयानी सेंटरों तक सप्लाई का आरोप, 1 आरोपी गिरफ्तार
छिंदवाड़ा जिले के लावा घोघरी इलाके से जानकारी मिली कि एक पिकअप वाहन में गोवंश भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तुरंत वाहन का पीछा शुरू किया। लगभग 70 किलोमीटर तक चले इस पीछे के बाद मुलताई के पास पिकअप को सफलतापूर्वक रोका गया। तस्करों ने पुलिस और कार्यकर्ताओं को देखते ही वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
READ MORE: ‘बच्चियों को छेड़ना पाप है पुलिस हमारी बाप है’: छात्राओं को परेशान करना 3 मनचलों को पड़ा महंगा, पुलिस ने निकाला जुलूस
पिकअप से कुल 14 गोवंश निकाले गए, जो बेहद क्रूर तरीके से – तंग जगह में बंधे और भरे हुए थे। इन सभी गोवंशों को सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी गौशाला में पहुंचा दिया गया है। मुलताई थाना पुलिस अब तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। जांच में पता चला है कि बैतूल जिला महाराष्ट्र की सीमा से सटा होने के कारण यहां से रोजाना गोवंशों को अवैध रूप से कटाई के लिए ले जाया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


