दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में स्कूली छात्राओं के आगे पीछे बाइक लेकर घूमाना और उन्हें देख गंदे गंदे कमेंट्स करना तीन मनचलों को बहुत महंगा पड़ गया। पुलिस ने तीनों मनचलों का नगर में जुलूस निकाला और नारे भी लगवाए।
छात्राओं को देख करते थे गंदे कमेंट्स
दरअसल इमझिरा गांव के रहने वाले मनीष जाटव, जीवन जाटव और गणेश जाटव ये तीनों युवक रास्ते से गुजरने वाली स्कूली छात्राओं को देख कर गंदे कमेंट्स करते थे। उन छात्राओं की साइकिल के आगे पीछे फर्राटे से अपनी बाइफ घूमाते थे जिससे छात्राएं परेशान थी।
गौ मांस तस्करी का पर्दाफाश: जंगल में गौवंश की हत्या, बिरयानी सेंटरों तक सप्लाई का आरोप,
थाने में परिजनों के साथ शिकायत की
परेशान होकर स्कूली छात्राओं ने तेंदूखेड़ा थाने में अपनी परिजनों के साथ पहुंच कर शिकायत की। छात्राओं की शिकायत पर तेंदूखेड़ा पुलिस ने तीनों मनचले पर मामला दर्ज करते हुए उनका जुलूस निकाला। जुलूस निकालते समय तीनों मनचले बाकायदा नारे लगाते रहे कि छात्राओं को छेड़ना पाप है और पुलिस हमारी बाप है। जानकारी बीएल त्यागी थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा ने दी।
महिला डॉक्टर संपत्ति विवाद का मामलाः छोटी बहन का वीडियो आया सामने, प्रॉपर्टी गायत्री मंदिर के

