Dharm Desk – देशभर में गणेशोत्सव की धूम है। भक्त विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना में लीन हैं। ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज गणेशजी का प्रिय वार ‘बुधवार’ है। हालांकि आज बुधवार का आधा दिन बीत चुका है। लेकिन गणेश पूजन और उपाय के लिए अभी भी समय बाकी है। शास्त्रों के अनुसार, गणेशोत्सव के दौरान बुधवार के दिन किया गया छोटा सा विशेष उपाय जीवन की सभी परेशानियों और संकटों को समाप्त कर देता है ।

बुधवार को पान के पत्ते का विशेष सिद्ध उपाय
बुधवार के दिन श्रीगणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए पान के पत्ते का एक अचूक उपाय बताया है। यदि आप भी अपने जीवन में सुख-समृद्धि और कार्यों में सफलता चाहते हैं, तो आज बचे हुए सयम में यह महाउपाय अवश्य करें।
पूजा के लिए आवश्यक सामग्री इस तरह रहेगी
ताजा पान का पत्ता
2 मोतीचूर के लड्डू
1 सुपारी
2 छोटी इलायची
2 लौंग
1 जनेऊ (यज्ञोपवीत)
1 रुपये का सिक्का
उपाय करने की सरल विधि
सर्वप्रथम स्वच्छ वस्त्र धारण करें। एक हरा और कटा-फटा न हो, ऐसा स्वच्छ पान का पत्ता लें। इस पान के पत्ते पर दो मोतीचूर के लड्डू रखें।इसके बाद पत्ते पर एक सुपारी, दो इलायची और दो लौंग स्थापित करें। अब श्रद्धाभाव से एक जनेऊ (यज्ञोपवीत) और ₹1 का सिक्का भी इस पत्ते पर रखें। इस पूरे पान के बीड़े (सामग्री सहित) को भगवान श्री गणेश के चरणों में अर्पित कर दें और अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें।
उपाय का महत्व और गणेश जी की गारंटी!
ज्योतिष शास्त्र में बुधवार का दिन बुद्धि, व्यापार और समृद्धि के दाता भगवन गणेश को समर्पित होता है। श्रद्धालु बुधवार के दिन पूर्ण श्रद्धा और नियम के साथ पान के पत्ते पर लड्डू, सुपारी, इलायची, लौंग, जनेऊ और एक रुपये का सिक्का अर्पित करता है, भगवान श्री गणेश उसकी सभी समस्याओं को हरने की पूरी गारंटी लेते है ।



