रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र से एक आपराधिक घटना की सूचना मिली है, जहाँ एक नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब साप्ताहिक बाजार से लौट रही एक लड़की को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाया गया।

रांची के बेड़ो में 13 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप की घटना सामने आई है. हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई है.

झारखंड में एक ओर राज्य सरकार महिलाओं और बेटियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘मईया सम्मान योजना’ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश की बेटियां अब भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं. हाल ही में राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र से एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है.

यहां एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़िता बीते कुछ दिनों से बेड़ो में अपनी मौसी के घर रह रही थी. गुरुवार की शाम जब वह घरेलू कार्यों के लिए बाजार गई थी, तब लौटते समय राजा बड़ाईक नामक युवक ने उसे पकौड़ी खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर हरिहरपुर जामटोली रोड की ओर ले गया.

वहां राजा का साथी कामेश्वर पहले से मौजूद था. इन दोनों दरिंदों ने मिलकर उस नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वारदात के बाद उसे जंगल के पास एक अर्धनिर्मित मकान में अकेला छोड़कर फरार हो गए. देर रात जब पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए बेड़ो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की.

पुलिस ने पोक्सो (POCSO) एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m