पंजाब में 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी है। इसमें तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं लेकिन सामाजिक शास्त्र में आए हुए एक सवाल ने अब राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा दिया है। परीक्षा में एक ऐसा सवाल आया है जिसमें यह पूछा गया है कि आप पार्टी की स्थापना कब हुई, इस सवाल को लेकर अब दूसरे राजनीतिक पार्टियों ने सवाल खड़े कर दिए है और आपत्ति जताई है।
भाजपा ने इसकी निंदा करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार शिक्षा विभाग का दुरुपयोग कर रही है। कहा यह भी जा रहा है कि आम आदमी पार्टी से जुड़े प्रश्न पूछ कर यूथ को आकर्षित किया जा रहा है यह गलत है।
प्रदेश प्रवक्ता प्रीतपाल बलियावाल व चेतन जोशी ने कहा कि 4 मार्च को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में राजनीति शास्त्र के पेपर में पहले भाग में सवाल है कि आम आदमी पार्टी की स्थापना कब हुई ? इसी तरह पेपर के अन्य भाग में सवाल पूछा गया है- आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का वर्णन करें?

इतनी बड़ी पार्टी तो नहीं
पेपर में अन्य सवाल को लेकर भाजपा का कहना है कि आप इतनी बड़ी पार्टी नहीं है कि उससे उड़े सवाल पूछे जाएं। यह सीधा साफ है कि पार्टी युवाओं को वोटर समझ यही है और यही कारण है कि 12 के बच्चों से यह सवाल कर रही है।
- CG में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी : रिटायर्ड बालको कर्मचारी से सोने की चेन-अंगूठी लेकर थमाए नकली गहने
- रेहटी को भोपाल मेट्रोपॉलिटन में करो शामिल! CM मोहन यादव के सामने मनोहर लाल माहेश्वरी की मांग, जानिए क्यों गर्माई सियासत!
- नीट आंदोलन पर टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास गिरफ्तार, महिला कांग्रेस ने कार्रवाई का किया स्वागत
- न आंधी डिगा सकी, न भारी बारिश! कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान, तस्वीरें और आंकड़े कर देंगे हैरान!
- Bihar Top News 10 august 2026: अजगैविनाथ धाम में हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश, सड़क हादसे में ससुर- बहू की मौके पर ही मौत


