इमरान खान, खंडवा। जिले के मूंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को अस्पताल पहुंचाने का एक अलग मामला सामने आया है। यहां दो अन्य युवकों ने घायलों को बाइक पर बैठाया और स्ट्रेचर का इंतजार किए बिना सीधे इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचा दिया, ताकि इलाज में कोई देरी न हो। फिल्म ‘3 इडियट्स’ के एक दृश्य की तरह की गई इस मदद के बाद घायलों को तुरंत उपचार मिल सका।
5 मार्च महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का भांग-चंदन से किया अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए
बताया जा रहा की राजकुमार और भुरू नाम के दो युवक अपनी बाइक से चरूवा मेला घूमने जा रहे थे। मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम पालसूद माल मार्ग पर रेलवे फाटक के पास बने ऊंचे ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई। संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे के वक्त पीछे से आ रहे दो अन्य युवकों ने घायलों की मदद की।
बाइक सहित सीधे इमरजेंसी वार्ड तक ले गए
उन्होंने दोनों घायलों को अलग-अलग बाइकों पर बैठाया और सीधे मूंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। स्ट्रेचर बुलाने या अन्य औपचारिकताओं में समय खराब न हो, इसलिए वे घायल को बाइक सहित सीधे इमरजेंसी वार्ड के अंदर तक ले गए। यह मौजूद डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से दोनों युवकों ठीक है। विशाल राजपूत ने गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया था।

