श्री मुक्तसर साहिब। जिले की पुलिस की ओर से जिला जेल में सर्च अभियान चलाया गया और जेल के सभी बैरकों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक एक बैरक का निरीक्षण किया गया और साथ ही कैदियों से पूछताछ की गई। जेल स्टाफ तथा कई थानों के करीब 150 पुलिसकर्मी भी इस अभियान में शामिल थे। इस मौके पर सुपरिटेंडेंट जेल नवदीप सिंह बैनीवाल, एसआई गुरदित सिंह, एसआई वरिंदर सिंह भी मौजूद थे।
इन निरीक्षण को नशा के खिलाफ अभियान के अंतर्गत बताया गया है, यही कारण है कि जेल में किसी भी तरह की नशा तस्करी ना हो और नशा की सामग्री ना हो इसका ध्यान रखा गया है। इस दौरान कैदियों की तलाशी के लिए मेटल डिटेक्टर (खोजी कुत्ते) और अन्य तकनीकी उपकरणों का भी इस्तेमाल किया गया।

एसएसपी ने कहा कि जेल में बंद गैंगस्टरों या नशा तस्करों को जेल के अंदर से अवैध गतिविधियां करने से रोकने के लिए सख्त जांच और निगरानी जरूरी है।एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि यह तलाशी अभियान पूरी योजना के साथ चलाया गया ताकि जेल के अंदर नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद, अवैध सामान, मोबाइल या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तलाशी ली जा सके।
- पश्चिम चंपारण में 9 दिनों से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला नरकंकाल, इलाके में भारी आक्रोश
- पॉवरफुल फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Poco X8s, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरे से है लैस
- बीच सड़क फिल्मी ड्रामा: पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख भड़का पति, चचेरे भाई संग मिलकर की बेल्ट से ताबड़तोड़ पिटाई; वीडियो वायरल
- कंट्रोल सेंटर के पास मोबाइल दुकान का शटर तोड़ 40 लाख की चोरी, दर्जनों आईफोन गायब
- Jharkhand Politics: मिशन 2029 पर BJP का फोकस, 23 अक्टूबर को रांची आएंगे नितिन नबीन, कार्यसमिति की बैठक में बनेगी चुनावी रणनीति

