Dharm Desk – नारियल को हमारे धर्म में श्रीफल कहा जाता है, यानी भगवान को अर्पित किया जाने वाला पवित्र फल। जिसे लेकर अलग-अलग तरक्की मानता है, जब हम मंदिर में नारियल चढ़ाते या उसेफोड़ते हैं, तो इसका मलतब होता है कि हम अपना अहंकार छोड़कर खुद को भवागन के चरणों में समर्पित कर रहे हैं। यही वजह है कि हर शुभ काम की शुरुआत नारियल से की जाती है। मान्यता है कि, नारियल का सफेद हिस्सा पवित्रता और साफ मन का प्रतीक होता है। इसलिए इसे चढ़ाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और कई परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती है।

धर्म शास्त्रों में नारियल को लेकर कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें करने से अनेक तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है, चाहे वह ढंग से जुड़ा आपको सुख से जुड़ा हुआ शांति से जुड़ा हुआ हो या अपने रोग और अपने व्यापार करियर से जुदा क्यों ना हो। उन्होंने में से कुछ उपाय यहां बताए गए हैं, ये उपाय बहुत आसान हैं। आम व्यक्ति भी इन्हें आसानी से कर सकता है।

नारियल से जुड़े आसान और असरदार उपाय

  1. नजर दोष
    अगर आपको या घर के किसी सदस्य को बार-बार नजर लगती है, तो एक नारियल लें और उस पर लाल धागा लपेटें । अब इसे व्यक्ति के सिर से सात बार उतारकर किसी बहते पानी में बहा दें। इससे नजर दोष खत्म होने लगता है।
  2. शनि पीड़ा
    अगर जीवन में बिना वजह दिक्कतें बढ़ रही हैं, तो एक नारियल, जौ और काली उड़द लें। इसे सिर के ऊपर से सात बार घुमाकर नदी में बहा देंl । इससे शनि से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है।
  3. कर्ज मुक्ति
    मंगलवार के दिन नारियल पर चमेली के तेल और सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। फिर इसे भगवान गणेश को अर्पित करें और ‘ऋणमोचक स्तोत्र’ का पाठ करें। धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार दिखने लगता है।
  4. लक्ष्मी कृपा
    11 छोटे नारियल मां लक्ष्मी के चरणों में रखे दे फिर और ओम महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जप करे। पूजा के बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें और दीपावली के बाद विसर्जित करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
  5. धन और समृद्धि
    5 छोटे नारियल लेकर उन पर केसर का तिलक लगा दे, हर बार तिकल करते समय ऐं ह्लीं श्रीं क्लीं मंत्र का 27 बार जप करें। यह उपाय घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने में मदद करता है।
  6. अन्न भंडारण
    अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी अन्न की कमी न हो, तो 11 छोटे नारियल पीले कपड़े में बांधकर रसोई की पूर्व दिशा में टांग दे । इससे घर का भंडार भरा रहने की मान्यता है।