इदरीश मोहम्मद, पन्ना​: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गईं। पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ला पेट्रोल पंप के पास कोर क्षेत्र जमुनिया में एक 36 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कैलाश प्रजापति निवासी छतरपुर के रूप में हुई है, जो मड़ला में अपने साले के बेटे की शादी में आया था। 

READ MORE: मेकअप करवाकर आती हूं… दूल्हे से बोली नई-नवेली दुल्हन, फिर रहस्यमय तरीके से हुई गायब, अब तलाश में दर दर भटक रहा युवक      

बताया जा रहा है कि वैवाहिक रस्मों के दौरान कैलाश की पत्नी ने लड़की के फूफा के साथ एक फोटो खिंचवा ली थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ। परिजनों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत तो हो गया, लेकिन कैलाश इस बात से अंदरूनी तौर पर बेहद आहत था।

READ MORE: जहरीला सांप बना भाई-बहन का काल: आराम करते समय दोनों को डंसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

कैलाश शौच का बहाना बनाकर घर से निकला और टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर इलाके में जाकर फांसी लगा ली। अगले दिन चरवाहों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m