Lifestyle Desk- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई ऐसे आसान और स्मार्ट तरीकों की तलाश में रहता है, जिनसे घर के काम जल्दी और बिना मेहनत के पूरे हो जाएं. खासकर रसोई के काम अगर आसान हो जाएं तो समय के साथ-साथ मेहनत भी बचती है. खाना बनाने में आलू सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जियों में से एक है. पर कई बार उबले आलू छीलना काफी झंझट भरा काम बन जाता है. गर्म आलू हाथ जला देते हैं और छिलका ठीक से नहीं उतरता. ऐसे में एक छोटा सा किचन हैक आपकी परेशानी को मिनटों में खत्म कर सकता है.

दरअसल, उबले आलू को आसानी से छीलने के लिए आपको आलू उबालने से पहले एक खास तरीका अपनाना होगा. आइये जानते हैं क्या हैं वो ट्रिक जिससे आपका काम आसान जो जाएगा.

क्या है आलू छीलने का स्मार्ट हैक?

सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धो लें. अब चाकू की मदद से आलू के बीचों-बीच हल्का सा गोल कट लगा दें. ध्यान रखें कि कट बहुत गहरा न हो, सिर्फ छिलके तक ही रहे. इसके बाद आलू को सामान्य तरीके से पानी में उबाल लें.

जब आलू अच्छी तरह उबल जाएं तो उन्हें तुरंत गर्म पानी से निकालकर बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें. करीब 30 सेकंड तक आलू को ठंडे पानी में रहने दें. इसके बाद आप देखेंगे कि आलू का छिलका बेहद आसानी से हाथों से ही निकलने लगेगा. बस कट वाली जगह से हल्का दबाव डालते ही पूरा छिलका अलग हो जाएगा.

क्यों काम करता है ये तरीका?

कुकिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्म आलू को अचानक ठंडे पानी में डालने से उसका छिलका और अंदर का हिस्सा अलग हो जाता है. इससे छिलका ढीला पड़ जाता है और आसानी से उतर जाता है. वहीं पहले से लगाया गया हल्का कट छिलका निकालने में मदद करता है.

किन चीजों में होगा फायदा?

यह हैक खासतौर पर तब बहुत काम आता है जब आपको बड़ी मात्रा में आलू छीलने हों.

  1. आलू पराठा बनाने के लिए
  2. टिक्की या कटलेट तैयार करने में
  3. चाट या भेल के लिए
  4. पार्टी या फंक्शन की तैयारी में
  5. इस ट्रिक से न सिर्फ समय बचेगा बल्कि हाथ भी गर्म आलू से नहीं जलेंगे.

स्वाद पर भी पड़ता है असर

कई लोग मानते हैं कि ज्यादा देर तक आलू को छीलते समय रखने से उनका टेक्सचर बदल जाता है. लेकिन इस तरीके से आलू जल्दी तैयार हो जाते हैं, जिससे उनका स्वाद और नरमपन बना रहता है. उबले आलू से बनने वाली डिश भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है.