Dharam Desk :- गणेश उत्सव का पावन पर्व चल रहा है और आज बुधवार का शुभ दिन है। पूजन परंपराओं के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणपति की पूजा के लिए पूर्ण आस्था से शुभ माना जाता है। जब गणपति उत्सव के पावन दिनों के दौरान बुधवार का योग बनता है।तो इस दिन की जाने वाली पूजा-अर्चना और नियम कई गुना अधिक शुभदायक हो जाते हैं।बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश का प्रिय दिन माना जाता है। गणेश उत्सव के दौरान पड़ने वाले इस बुधवार को पूजा करने से बाप्पा अपने भक्तों की हर पुकार शीघ्र सुनते हैं और सभी दुखों का अंत करते हैं।यदि आपके कार्यों में बाधाएं आ रही हों या फिर धन से जुड़ी समस्याएं हों, मानसिक तनाव रहता हो तो आज के दिन दूर्वा की यह माला गणपति जी को अर्पित करने से जीवन की सभी बाधाएं और विघ्न दूर हो जाते हैं।आज गणेश उत्सव के इस शुभ बुधवार का लाभ उठाएं और भगवान गणेश जी को दूर्वा की माला अर्पित करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।


गणेश उत्सव में दूर्वा अर्पण की विधि और इससे जुड़े शुभ फल

  1. दूर्वा की माला और गणपति पूजन का संबंध -पूजन करने वाले भक्त बुधवार के दिन दूर्वा की सुंदर माला बनाकर भगवान गणेश के गले में धारण करवाता है या चढ़ाता है। उनसे बाप्पा बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। दूर्वा के बिना गणेश जी की पूजा अधूरी मानी जाती है।
  2. रिद्धि-सिद्धि की कृपा से घर में आएगी खुशहाली – जो भक्त इस विशेष दिन पर बाप्पा को दूर्वा की माला अर्पित करता है।उसके घर-परिवार से रिद्धि और सिद्धि कभी दूर नहीं जातीं। ऐसे घर में हमेशा सुख, शांति, संपन्नता और खुशहाली का वास बना रहता है।
  3. दूर्वा चढ़ाने का सही तरीका और पूजा विधि – सुबह स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और ताज़ी तथा साफ दूर्वा दूब घास एकत्र करें। दूर्वा को साफ जल से अच्छी तरह धो लें। अब इस हरी-भरी दूर्वा को आपस में गुंथकर एक सुंदर माला तैयार कर लें। और पूजा के दौरान इस मंत्र का जप करे.

ॐ गं गणपतये नमः
मंत्र का जाप करते हुए यह माला गणपति की प्रतिमा के गले में श्रद्धापूर्वक पहनाएं।