Dharm Desk :- कर्ज जो बढ़ रहा है कारोबार में पैसे फंसे हुए हैं आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है मेहनत करने के बाद भी उसका फल नहीं मिलता है तो ऐसी स्थिति में नवरात्रि में किया गया यह छोटा सा उपाय आपको आर्थिक और मानसिक रूप से समृद्ध बना सकता है। नवरात्रि के दिनों में भी सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। ऐसा ही एक उपाय आम के 11 पत्तों और शहद से जुड़ा है, जिसमें भगवान शिव के मंदिर में पत्ते अर्पित करना है।
कैसे करें उपाय: आम के 11 पत्तों और शहद ले
इस उपाय के लिए आम के पेड़ की एक ही डाली में जुड़े 11 पत्ते लिए जाते है ध्यान रखें कि पत्ते साफ और सही स्थिति में हों। इसके बाद इन पत्तों को कच्चे सूत से अच्छी तरह लपेटकर बांध दें। अब पत्तों के एक हिस्से को शहद में डुबोएं। इस तरह आम के पत्तों और शहद से उपाय की सामग्री तैयार हो जाती है।
इसके बाद महादेव के मंदिर में जाएं भगवान शिव का स्मरण करते हुए आम के पत्तों के शहद लगे हिस्से का मुख शिवजी की ओर करके अशोक सुंदरी वाले स्थान पर श्रद्धा पूर्वक अर्पित करें। पूजा के दौरान परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार, कर्ज से राहत और कारोबार में फंसे धन की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।

इन बातों का रखें ध्यान उपाय करते समय
उपाय करते समय साफ-सफाई और पूजा की मर्यादा का ध्यान रखें। पूजा से पहले स्नान करके साफ कपड़े पहनें। मन में किसी के प्रति गलत भावना न रखें और श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का स्मरण करें। मंदिर में पूजा करते समय वहां के नियमों का पालन करें।
आम के पत्ते और शहद का क्या है महत्व
आम के पत्ते को शुभ कार्यों में उपयोग किया जाता है। कलश में व घर में शुभ कार्य से पहले तोरण बांधने में भी आपके पत्तों का ही उपयोग किया जाता है। धार्मिक परंपराओं में आम के पत्तों के पूजा-पाठ में किया जाता है। वहीं शहद को मिठास और मधुरता से जोड़कर देखा जाता है। इसी वजह से इन दोनों का उपयोग कई पारंपरिक अनुष्ठानों में होता है। इस उपाय को भी धन की कमी, कर्ज और आर्थिक परेशानियों से राहत की कामना के साथ जोड़ा जाता है।

