पटियाला में पेंशनरों की शिकायतें सुनने और उनका निपटारा करने के लिए एक विशेष पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस अदालत के कार्य के लिए जिला माल अधिकारी नवदीप सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पेंशन अदालत 11 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कमेटी हॉल, ब्लॉक, ग्राउंड फ्लोर, मिनी सचिवालय में लगाई जाएगी।
नवदीप सिंह ने बताया कि इस अवसर पर पेंशनभोगियों की सभी शिकायतों को सुना जाएगा और जल्द से जल्द उनका समाधान भी किया जाएगा।
जिला माल अधिकारी ने संबंधित विभागों से अपील की है कि वे अपने-अपने प्रतिनिधियों को निश्चित तिथि पर पेंशन अदालत में भेजें, ताकि शिकायतों का समय पर समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी सहायता या जानकारी के लिए उनके साथ संपर्क किया जा सकता है।
- नूंह में मानदेय अटका, 5 नवंबर की अल्टीमेटम
- दर्दनाक हादसा: खुली नाली में गिरकर युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- गर्भवती पत्नी, पिता की नाराजगी और ₹20 लाख की चोरी… पंचकूला में युवक की पूरी कहानी आई सामने
- गया में स्प्रे छिड़ककर झारखंड पुलिस के अधिकारी के घर को बनाया निशाना, 12 लाख की चोरी!
- खेतों में बिछ गई किसानों की मेहनत, अरनब तूफान ने उजाड़ी धान की फसल

