किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का खनौरी में आमरण अनशन मंगलवार को 57वें दिन भी जारी रहा। इलाज शुरू होने के साथ स्वास्थ्य में कुछ राहत है। लंबे समय से एक ही जगह में बंद होने के कारण किसान नेता को अब घुटन महसूस होने लगी है, इस बात को देखते हुए उनके लिए एक कमरा तैयार किया जा रहा है जो उसके अनुकूल हो और वहां इलाज भी सही तरह से हो सके।
डल्लेवाल के लिए तैयार किया जा रहा कमरा पूरी तरह से सुविधाजनक हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। इसमें चिकित्सा की सभी सुविधा होगी। सभी तरह के उपकरण कमरे में लगाए जा सकें इसका भी ध्यान दिया जा रहा है, जिससे डॉक्टरी इलाज में किसी भी तरह की कमी न हो।

साउंड प्रूफ होगा कमरा
पूरे कमरे के साउंड प्रूफ बनाया जा रहा है। इसके लिए खास तरीके से इसमें काम किया गया है। बाहर लगे लाउड स्पीकर की आवाज कमरे के अंदर न जाए उसका भी ध्यान रखा जा रहा है। कमरे के साथ ही बाथरूम और किचन की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे किसी भी तरह की परेशानी ना हो। साथ ही कमरे में नीचे चक्के लगाए जा रहे हैं, जिसे घुमाया जा सके और कमरे में बराबर धूप आ सके। इसके अलावा बड़ी बड़ी कांच की खिड़कियां बनाई जा रही है जिससे बाहर का नजारा धूप और रोशनी बराबर पहुंच सके।
- Investment Tips 2026 : क्या आपको भी करना है निवेश, जानिए ETF vs Mutual Fund में कौन फायदेमंद ?
- मुजफ्फरपुर में पारु विधायक के ड्राइवर की संदिग्ध मौत, घर के पास झाड़ियों में मिला जख्मों से भरा शव, जांच के लिए पहुंची FSL और डॉग स्क्वायड की टीम
- तेहरान से अब तक की सबसे बड़ी धमकी, उड़ा देंगे इजरायली ‘परमाणु बम’ की फैक्ट्री
- दिल्ली में चुभती धूप के बीच चलेंगी तेज हवाएं, यूपी-बिहार में बढ़ेगी गर्मी; पहाड़ों पर फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
- CM नीतीश ने बिहार की राजनीति को कहा अलविदा, गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आज राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन

