किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का खनौरी में आमरण अनशन मंगलवार को 57वें दिन भी जारी रहा। इलाज शुरू होने के साथ स्वास्थ्य में कुछ राहत है। लंबे समय से एक ही जगह में बंद होने के कारण किसान नेता को अब घुटन महसूस होने लगी है, इस बात को देखते हुए उनके लिए एक कमरा तैयार किया जा रहा है जो उसके अनुकूल हो और वहां इलाज भी सही तरह से हो सके।
डल्लेवाल के लिए तैयार किया जा रहा कमरा पूरी तरह से सुविधाजनक हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। इसमें चिकित्सा की सभी सुविधा होगी। सभी तरह के उपकरण कमरे में लगाए जा सकें इसका भी ध्यान दिया जा रहा है, जिससे डॉक्टरी इलाज में किसी भी तरह की कमी न हो।

साउंड प्रूफ होगा कमरा
पूरे कमरे के साउंड प्रूफ बनाया जा रहा है। इसके लिए खास तरीके से इसमें काम किया गया है। बाहर लगे लाउड स्पीकर की आवाज कमरे के अंदर न जाए उसका भी ध्यान रखा जा रहा है। कमरे के साथ ही बाथरूम और किचन की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे किसी भी तरह की परेशानी ना हो। साथ ही कमरे में नीचे चक्के लगाए जा रहे हैं, जिसे घुमाया जा सके और कमरे में बराबर धूप आ सके। इसके अलावा बड़ी बड़ी कांच की खिड़कियां बनाई जा रही है जिससे बाहर का नजारा धूप और रोशनी बराबर पहुंच सके।
- पटना यूनिवर्सिटी शिक्षकों का लोकभवन मार्च, निजी विश्वविद्यालय विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी
- Amazon AI Layoffs 2026 : AGI टीम में छंटनी, AI प्रोजेक्ट्स के लिए कर रही Restructuring
- जिला परिषद अध्यक्ष प्रवेश कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, 17 पार्षदों ने किया समर्थन
- धारा-16 की आड़ में बड़ा खेल? हाईकोर्ट के आदेश में भी कॉलोनी सेल ने कर दिया खेला, प्रशासन की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल
- गोरखपुर में CM योगी की रवि किशन पर चुटकी, बोले- ‘नाली साफ करने से बेहतर अतिक्रमण हटवाइए’


