कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में कानून के रक्षक का भक्षक बनने का मामला सामने आया है। PTS तिघरा (पुलिस ट्रेनिंग स्कूल) के टीआई पर शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर आरोपी टीआई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल बुटीक चलने वाली 38 वर्षीय विधवा महिला से टीआई रुपेश शर्मा ने दुष्कर्म किया है। 2 साल पहले दोनों की सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात हुई थी। खुद को कुंवारा बताकर टीआई ने महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

पड़ताल करने पर खुलासा कि आरोपी शादीशुदा है। मामले का खुलासा होने पर पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने महिला की शिकायत पर टीआई रुपेश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकर पुरम की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m