दीनानगर। दीनानगर उमरपुर कलां के पास उस समय हलचल मच गई जब युवक को आसमान में कुछ नजर आया। रात करीब 11 बजे गांव उमरपुर कलां के खेतों में पोल्ट्री फार्म पर रहने वाले एक युवक ने आसमान में संदिग्ध चीज देखने का दावा किया। उसने इसकी जानकारी तुरंत गांव के लोगों को दी जिनके द्वारा तुरंत दौरांगला थाना पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद चप्पे चप्पे पर पुलिस सर्च करते नजर आई।
सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और पूरी घटना का जायजा लिया। इसके बाद आज सुबह पूरे इलाके में पुलिस और बी.एस.एफ. ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है।

इस बारे में जब डी.एस.पी. दीनानगर राजिंदर मिन्हास से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट पर थी। अभी भी किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने पर पुलिस कार्यवाही करेगी।
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
