लुधियाना. लुधियाना में आज बस स्टैंड के पास एक पुल पर कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) से भरा टैंकर अचानक पलट गया। यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्राइवर का टैंकर से नियंत्रण हट गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
टैंकर चला रहे ड्राइवर ने खतरा भांपते ही कूदकर अपनी जान बचाई। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। टैंकर पलटने के बाद गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन बस स्टैंड के पास का एक बड़ा क्षेत्र बंद कर दिया।
हादसे का कारण और राहत कार्य
ड्राइवर मंटू के मुताबिक, वह टैंकर को बठिंडा से शेरपुर लेकर जा रहा था। पुल पर अचानक टैंकर के टायर का पिन टूट गया, जिससे स्टेयरिंग अनियंत्रित हो गया और टैंकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर की आंख के पास चोट लगी, लेकिन राहगीरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसने तुरंत पुलिस और टैंकर मालिक को सूचना दी।

यातायात रोका गया
घटना स्थल पर पहुंचते ही प्रशासन ने सड़क पर यातायात रोक दिया। गनीमत रही कि टैंकर पुल से नीचे नहीं गिरा, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। राहत कार्य के तहत, जेसीबी और क्रेन की मदद से टैंकर को हटाया गया। ड्राइवर की प्राथमिक चिकित्सा कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, सदन में मुख्यमंत्री राजद विधायक के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं
- ग्रीन इंडस्ट्री से बढ़ेगी राज्य की ताकत, उद्योग लगने से 2500 युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर : सीएम भगवंत मान
- CG Budget 2026-27 LIVE: बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल के बाद पेश किया जाएगा बजट…
- महाराष्ट्र बीजेपी बड़ा बदलाव, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
- Bastar News Update : दंतेवाड़ा की आदिवासी बेटी बनीं सिविल जज… भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी युवा कांग्रेस… चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र किया जारी… जवानों का लगाया गया दरबार

