लुधियाना. लुधियाना में आज बस स्टैंड के पास एक पुल पर कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) से भरा टैंकर अचानक पलट गया। यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्राइवर का टैंकर से नियंत्रण हट गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
टैंकर चला रहे ड्राइवर ने खतरा भांपते ही कूदकर अपनी जान बचाई। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। टैंकर पलटने के बाद गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन बस स्टैंड के पास का एक बड़ा क्षेत्र बंद कर दिया।
हादसे का कारण और राहत कार्य
ड्राइवर मंटू के मुताबिक, वह टैंकर को बठिंडा से शेरपुर लेकर जा रहा था। पुल पर अचानक टैंकर के टायर का पिन टूट गया, जिससे स्टेयरिंग अनियंत्रित हो गया और टैंकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर की आंख के पास चोट लगी, लेकिन राहगीरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसने तुरंत पुलिस और टैंकर मालिक को सूचना दी।

यातायात रोका गया
घटना स्थल पर पहुंचते ही प्रशासन ने सड़क पर यातायात रोक दिया। गनीमत रही कि टैंकर पुल से नीचे नहीं गिरा, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। राहत कार्य के तहत, जेसीबी और क्रेन की मदद से टैंकर को हटाया गया। ड्राइवर की प्राथमिक चिकित्सा कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- फंदे, फाइनेंस और फरेब: ऑफिस के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
