जालंधर : जालंधर के न्यू विजय नगर इलाके से आगजनी की खबर सामने आई है। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद 30 वर्षीय युवती की जिंदा जलने से मौत हो गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। किसी तरह आग में काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
पुलिस जानकारी के अनुसार, सिम्मी नामक महिला अपने परिवार के साथ न्यू विजय नगर में रहती है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, जहां एक कमरा पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था। बेहद दुख की बात यह है कि कमरे के अंदर बैड पर युवती लेटी हुई थी, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। इसी कारण वह शोर नहीं मचा सकी और न ही खुद को बचाने के लिए बाहर निकल पाई। आग की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती कांग्रेसी विधायक बिक्रम चौधरी की भांजी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर

