जालंधर। जालंधर-दिल्ली हाईवे पर गोराया में देर रात बड़ा हादसा हो गया अच्छी बात यह रही कि इसमें किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। सेब से भरा ट्रक (JK-08-Q-8112) हाईवे में जा रहा था इस दौरान ही उसका टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गई।
यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, जिसके बाद ढाबा मालिक और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। करीब 500 पेटियों में भरे सेब में से 150 पेटियां सड़क पर बिखर गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक को सीधा करवाया और सड़क से सेब हटाकर ट्रैफिक सुचारु करवाया।

हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। ट्रक भिवानी, हरियाणा के लिए जा रहा था। पुलिस ने बताया कि हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ है। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को सुरक्षित निकाल लिया।
- Haryana Weather Today : आज मौसम रहेगा साफ, दिन में खिलेगी धूप; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, बारिश का अलर्ट नहीं
- CM योगी ने कहा माफी मांगें अखिलेश, सपा प्रमुख बोले- चढ़ावा-चंदा चोरी का हिसाब कब देंगे?
- MP Morning News: उज्जैन दौरे पर सीएम डॉ मोहन, सफाईकर्मियों का बढ़ेगा वेतन-स्थाई होंगे, रेगुलर ई-अटेंडेंस लगाने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित, तकनीकी दृष्टि से खास रहेगा विधानसभा सत्र
- 12 साल से सत्ता पर काबिज नेतन्याहू को मिला झटका, इसाक हर्जोग ने आइजेनकोट को दिया पहला न्योता
- बिहार में गुलाबी ठंड की दस्तक, 14 नवंबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट नहीं, जानें अपने शहर का हाल

