शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को लेकर एक महिला ने बड़ा दावा किया है। वीडियो जारी कर उसने दावा है कि वह नागर सिंह के साथ पिछले 20 साल से रिलेशनशिप में है। इतना ही नहीं महिला ने नागर सिंह की पत्नी (बीजेपी सांसद) अनिता चौहान पर सनसनीखेज आरोप लगाए है। महिला ने अनिता पर मानसिक प्रताड़ना और गलत मैसेज भेजने की भी बात कही है।

वीडियो जारी कर कही ये बात

एक महिला ने वीडियो जारी कर खुद का नाम ‘रश्मि नागर सिंह चौहान’ बताया है। वीडियो में उसने दावा किया कि वह पिछले 20 साल से मंत्री के साथ रिश्ते में हैं। महिला ने कहा कि ‘मैं रश्मि नागर सिंह चौहान, अपने पूरे होश में बिना किसी प्रेशर के यह वीडियो बना रही हूं। मैं और नागर सिंह चौहान जो अभी कैबिनेट मंत्री है, पिछले 20 सालों से रिलेशनशिप में है। पति-पत्नी की तरह रह रहे है। जबसे उनसे जुड़ी हूं उन्होंने यही कहा है कि मैंने वचन दिया है, मैं निभाऊंगा, हम कभी अलग नहीं होंगे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मैं परेशान हूं।

नागर सिंह चौहान और उनकी पत्नी अनिता सिंह चौहान

मंत्री की पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

महिला ने मंत्री नागर चौहान की पत्नी अनिता सिंह चौहान पर भी गंभीर आरोप लगाए है। उसका कहना है कि ‘अनिता सिंह चौहान जो सांसद है, उसने बहुत सारे मैसेज किए है। मेरे बेटे को भी मैसेज किए। जिससे दोनों परेशान है। बेटा इतना परेशान हुआ कि वह परीक्षा देने तक नहीं गया। अनिता ने नागर सिंह को भी परेशान किया। नागर सिंह हमेशा मुझसे कहते रहे कि रश्मि मैं बहुत परेशान हो गया हूं, किसी दिन मुझे पैरालायसिस हो जाएगा।’

रश्मि बोली- कई बार गर्भवती हुई…

रश्मि ने दावा कि वह ‘जब 18 साल की थी, तबसे उनसे जुड़ी हुई है। वह वीडियो में कह रही है कि ‘मैं कितनी बार प्रेग्नेंट हुई। मेरे और अनीता में बस इतना फर्क है कि मैंने बच्चे पैदा नहीं किए। मैं कल सुबह उनके घर जा रही हूं, मुझे नहीं पता क्या होगा, लेकिन मेरे साथ कोई अनहोनी या कुछ भी घटना होती है तो उसकी जिम्मेदार अनीता और उसका परिवार रहेगा।’ इस मामले को लेकर मंत्री नागर सिंह चौहान की अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल महिला के इस गंभीर आरोप और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m