दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक महिला की मौत के मामले में परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला गाडरवारा थाना अंतर्गत पनागर का हैं, जहां 30 साल की चांदनी की मौत हो गई है। मृतिका के दो बेटी और एक बेटा भी है।  चांदनी का मायका पलोहा के पास मऊआखेडा गांव में हैं और चांदनी की शादी करीब 12 साल पहले पनागर निवासी गुलजार कीर से हुई थी। 

READ MORE: 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म: हॉस्टल में सब्जी देने आता था आरोपी, मौका पाकर कमरे में घुस कर की दरिंदगी, गर्भवती हुई पीड़िता

चांदनी की संदिग्ध मौत ने चांदनी के माता-पिता को झकझोर कर रख दिया है। वहीं चांदनी के परिजनों ने चांदनी के पति और देवर पर हत्या के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि चांदनी के ससुराल वाले आए दिन चांदनी को प्रताड़ित करते थे। चांदनी के साथ मारपीट भी करते थे। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही यह तय होगा कि आखिर चांदनी की मौत के कारण क्या है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m