पवन राय, मंडला। Mandla Road Accident: मध्य प्रदेश के मंडला के कालपी में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बाइक समेत पुल से नीचे गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान कालपी से भैंसवाही मार्ग पर जर्जर पुल में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। चारों गाड़ी समेत पुल के नीचे जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही निवास, बीजाडांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर की। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

